Gopalganj News: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मीरगंज शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया. मीरगंज नगर परिषद की ओर से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर परिषद के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़े ही उत्साह और गर्व के साथ हिस्सा लिया.
मुख्य मार्गों से गुजरी भव्य यात्रा
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर परिषद कार्यालय परिसर से हुआ. नगर परिषद की सभापति अनीता देवी, उपसभापति धनंजय यादव और कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार की गरिमामयी मौजूदगी में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.
नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर यह यात्रा शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरी:
- हथुआ मोड़
- लेबर चौक
- मरछिया देवी चौक
- जेपी चौक और मुख्य बाजार रोड
गगनभेदी नारों से गुंजायमान हुआ शहर
यात्रा के दौरान लाउडस्पीकर पर बजते देशभक्ति गीतों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया. हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामे युवाओं और नागरिकों ने 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे शहर की गलियां और चौक-चौराहे गूंज उठे.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर स्वच्छता प्रभारी कुमारी तनु, कनिष्ठ अभियंता साधु शरण प्रसाद, सिटी मैनेजर अविनाश कुमार, रविरंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में नगर परिषद के वार्ड पार्षद, कर्मचारी और स्थानीय आम नागरिक उपस्थित रहे.
Also Read: गोपालगंज: सावन में गर्मी से हाल-बेहाल, 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इस दिन से होगी झमाझम बारिश
