गोपालगंज में चोरी की दो स्प्लेंडर बाइक बरामद, मांझा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब इस बाइक चोर गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई की रात गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि कमनपुरा गांव में कुछ लोग चोरी की बाइक छिपाकर रखे हुए हैं. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ आरोपितों के ठिकानों पर पहुंचे.

पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक

पुलिस टीम सबसे पहले आशिष कुमार के घर पहुंची. पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपनी पहचान आशिष कुमार, पिता राजेश प्रसाद, निवासी कमनपुरा के रूप में बताई. उसके घर की तलाशी लेने पर एक स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई.

दूसरे आरोपी के घर से भी मिली चोरी की बाइक

इसके बाद पुलिस बरामद बाइक और गिरफ्तार आरोपी को लेकर गुलाब मियां के घर पहुंची. पुलिस को देखकर वह भी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. उसके घर की तलाशी में एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई.

कागजात नहीं दिखा सके, चोरी की होने की बात कबूली

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी बरामद मोटरसाइकिलों के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि बाइकें चोरी की हैं. इसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

इस मामले में मांझा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि बाइक चोरी गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >