Community Health Center: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सात लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया.
इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तारिक इब्राहिम ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. समय पर रक्त उपलब्ध होने से गंभीर रूप से बीमार और दुर्घटना में घायल मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है.
उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है. इससे कई लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है.
रक्तदाताओं को किया गया जागरूक
शिविर के दौरान रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया गया तथा उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया. स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान के महत्व और जरूरतमंद मरीजों के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी.
मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.
Also Read: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 4 ठिकानों पर SVU की रेड, बिहार के तीन जिलों में कागजात खंगाल रही टीम
