गोपालगंज में 10 अगस्त को दो घंटे बंद रहेगा मंगलपुर-विशुनपुर पुल, हाइड्रोलिक जैक से उठाकर होगी मरम्मत

गोपालगंज में मंगलपुर-विशुनपुर पुल पर 10 अगस्त 2026 को 2 घंटे के लिए यातायात बंद रहेगा. सुबह 5 से 7 बजे तक पुल का सुपर स्ट्रक्चर हाइड्रोलिक जैक से उठाकर मरम्मत की जाएगी. वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है.

गोपालगंज: गंडक नदी पर स्थित मंगलपुर-विशुनपुर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल पर मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य को लेकर सोमवार 10 अगस्त 2026 को दो घंटे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार सुबह 5 बजे से 7 बजे तक पुल पर यातायात बंद रखा जायेगा. इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा.

हाइड्रोलिक जैक से उठाया जायेगा पुल का सुपर स्ट्रक्चर

जिला प्रशासन को मिली जानकारी के अनुसार बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल चंपारण (मोतिहारी) की ओर से पुल के सुपर स्ट्रक्चर को हाइड्रोलिक जैक के माध्यम से अस्थायी रूप से उठाकर आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य किया जाना है. तकनीकी रूप से संवेदनशील इस कार्य के दौरान पुल पर वाहनों की आवाजाही जारी रखना सुरक्षित नहीं होगा. इसी कारण निर्धारित दो घंटे के लिए यातायात पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

डीएम ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी समीर सौरभ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित अवधि के दौरान पुल पर यातायात पूरी तरह बंद रखा जाये. साथ ही वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.

प्रशासन की ओर से पुल के आसपास और प्रमुख स्थानों पर सूचना एवं दिशा-निर्देश से संबंधित बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि वाहन चालकों को पहले से यातायात बंद रहने की जानकारी मिल सके. इससे अचानक वाहनों के पहुंचने और जाम की स्थिति उत्पन्न होने से भी बचा जा सकेगा.

सुबह 5 से 7 बजे तक नहीं चलेंगे वाहन

प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 10 अगस्त 2026 को सुबह 5 बजे से 7 बजे तक मंगलपुर-विशुनपुर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. पुल से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को इस अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गयी है.

वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों और वाहन चालकों से निर्धारित समयावधि में सहयोग करने की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि मरम्मत कार्य पुल की सुरक्षा और आवागमन को सुचारु बनाये रखने के लिए जरूरी है. इसलिए यातायात बंद रहने के दौरान वाहन चालक उपलब्ध वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >