गोपालगंज के हथुआ में बथान में सो रहे व्यक्ति को गोली मारी, बाइक सवार तीन अपराधियों ने किया हमला

Gopalganj Firing Incident: हथुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया है. बथान में सो रहे एक 50 वर्षीय व्यक्ति को तीन हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी. इस घटना से इलाके में भय का माहौल है.

Gopalganj Firing Incident: जिले में अपराधियों का हौसला बढ़ता जा रहा है. आए दिन हो रही गोलीबारी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है. ताजा मामला हथुआ थाना क्षेत्र का है, जहां बथान में सो रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये.

घायल की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी मजिस्टर यादव (50), पिता रामचंद्र यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मजिस्टर यादव बथान में सोये हुए थे. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे. उनके पास राइफल और पिस्टल थी.

अपराधियों ने मजिस्टर यादव के साथ हाथापाई शुरू कर दी. इसी दौरान एक अपराधी ने पिस्टल से उन्हें गोली मार दी. गोली उनके बायें सीने में लगी. गोली लगने के बाद मजिस्टर यादव गंभीर रूप से घायल हो गये.

घटना के बाद मौके से फरार हुए अपराधी

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. घटना के बाद अपराधी बाइक से मौके से फरार हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

जांच में जुटी हथुआ पुलिस

घटना के पीछे गोली मारने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. सूचना मिलने के बाद हथुआ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं के बीच इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >