गोपालगंज : कटेया में मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, नीचे उतारने के लिए लोगों ने उड़ाया ड्रोन, जानिए फिर क्या हुआ?

Gopalganj Youth Climbs Tower : गोपालगंज के कटेया नगर पंचायत में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहहशत का माहौल कायम हो गया. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उसकी पहचान के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया.

Gopalganj Youth Climbs Tower : गोपालगंज के कटेया नगर पंचायत में मंगलवार की सुबह एक युवक मोबाइल नेटवर्क कंपनी के टावर पर चढ़ गया. वैष्णो मठ के पास टावर की ऊंचाई पर युवक को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. युवक काफी देर तक टावर पर ही मौजूद रहा. कुछ युवाओं ने ड्रोन कैमरा उड़ाकर उसकी पहचान और स्थिति का पता लगाने की कोशिश की.

वैष्णो मठ के पास टावर पर चढ़ा युवक

दरअसल, कटेया नगर पंचायत स्थित वैष्णो मठ के पास मंगलवार की सुबह एक युवक अचानक मोबाइल नेटवर्क कंपनी के टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर के काफी ऊंचाई वाले हिस्से पर देखकर आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई.

गोपालगंज की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

युवक को देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. सभी की नजर टावर पर मौजूद युवक पर टिकी रही. लोगों के बीच युवक के टावर पर चढ़ने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं.

ड्रोन से युवक की पहचान करने की कोशिश

युवक के टावर पर चढ़े होने की स्थिति को देखते हुए कुछ स्थानीय युवाओं ने ड्रोन कैमरा उड़ाया. ड्रोन के जरिए टावर के ऊपरी हिस्से में मौजूद युवक की पहचान और उसकी स्थिति जानने का प्रयास किया गया.

काफी देर तक टावर पर मौजूद रहा युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक काफी देर तक टावर पर ही चढ़ा रहा. उसकी स्थिति को लेकर मौके पर मौजूद लोग चिंतित नजर आए. लोग चाहते थे कि किसी तरह युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जाए.

प्रशासनिक अधिकारी के पहुंचने का इंतजार

घटना की जानकारी के बाद भी काफी देर तक मौके पर किसी प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी नहीं देखे जाने की बात स्थानीय लोगों ने कही. लोगों का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रशासन को तत्काल पहल करनी चाहिए.

युवक के नीचे उतरने का इंतजार

टावर के नीचे लोगों की भीड़ जमा रही. स्थानीय लोग युवक को किसी तरह सुरक्षित नीचे उतारे जाने का इंतजार करते रहे. घटना को लेकर आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा बनी रही.

Also Read : गोपालगंज में करीब 1.40 करोड़ रुपये की शराब नष्ट, 9353 लीटर जब्त मदिरा पर चला बुलडोजर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >