मतदाता पुनरीक्षण को लेकर माले ने किया कन्वेंशन

गोपालगंज. विशेष सघन मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ भाकपा माले ने एक से 25 जुलाई तक मताधिकार बचाओ, लोकतंत्र बचाओ जन अभियान की शुरुआत की है.

गोपालगंज. विशेष सघन मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ भाकपा माले ने एक से 25 जुलाई तक मताधिकार बचाओ, लोकतंत्र बचाओ जन अभियान की शुरुआत की है. इसी क्रम में कटेया बाजार में कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित किया गया. कन्वेंशन को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि जिस वोटरलिस्ट पर सरकार बनी, उसी को खारिज करना हास्यास्पद है. उन्होंने चुनाव आयोग की प्रक्रिया और बार-बार बदलते निर्देशों को असंगत बताते हुए कहा कि आयोग निष्पक्ष नहीं रह गया है, इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाया जाये. चौरसिया ने यह भी सवाल उठाया कि पहले आधार, राशन व जॉब कार्ड को अमान्य बताया गया, फिर पलटी मारते हुए उन्हें मान्यता दी गयी. उन्होंने इसे सरकार की संभावित हार के डर से जोड़ते हुए गंभीर साजिश बताया. कन्वेंशन को इंनौस प्रदेश नेता जितेंद्र पासवान, प्रमोद कुशवाहा, कुंदन वर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव सहित कई नेताओं ने संबोधित किया. अध्यक्षता राजद नेता राजेश यादव ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHARWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >