गोपालगंज: फुलवरिया में बारिश से क्षतिग्रस्त पुलिया, विधायक ने जल्द डायवर्जन का दिया निर्देश

माधोमठ गांव में भारी बारिश के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे ग्रामीणों का संपर्क कट गया है। विधायक ने मौके पर पहुंचकर जल्द मरम्मत के निर्देश दिए हैं।

Gopalganj News : श्रीपुर थाना क्षेत्र के माधोमठ गांव स्थित ग्रामीण सड़क पर बनी पुलिया हालिया बारिश के बाद अचानक क्षतिग्रस्त हो गयी. पुलिया का ढांचा टूटने से मुख्य मार्ग पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गयी है. इससे स्थानीय ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.

बारिश के तेज बहाव से और बिगड़ी पुलिया की हालत

ग्रामीणों के अनुसार पुलिया लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी. इसके नये निर्माण और मरम्मत को लेकर कई बार आवाज उठायी गयी, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका. हालिया बारिश के पानी के तेज बहाव के कारण पुलिया का ढांचा और क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गांव का संपर्क आसपास के इलाकों से लगभग कट गया है.

मौके पर पहुंचे विधायक ने लिया जायजा

पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर मंगलवार को स्थानीय विधायक रामसेवक सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली. इस दौरान लोगों ने आवागमन में हो रही परेशानियों से विधायक को अवगत कराया.

जल्द डायवर्जन बनाने का दिया निर्देश

विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर जल्द से जल्द डायवर्जन बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने नयी पुलिया के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर त्वरित कार्रवाई करने को भी कहा, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके.

स्थायी समाधान की ग्रामीणों ने जतायी उम्मीद

ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह नयी पुलिया के निर्माण की मांग की है. विधायक के निर्देश के बाद लोगों को उम्मीद है कि जल्द डायवर्जन तैयार होने से आवागमन बहाल होगा और स्थायी पुलिया निर्माण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >