शराब की खेप के साथ धराये चंपारण और समस्तीपुर के तस्कर, कार जब्त, पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच के दौरान की कार्रवाई

गोपालगंज. जादोपुर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मंगलपुर टीओपी के समीप एक कार में छुपाकर लायी जा रही 318 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया.

गोपालगंज. जादोपुर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मंगलपुर टीओपी के समीप एक कार में छुपाकर लायी जा रही 318 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों शराब तस्करों की पहचान समस्तीपुर जिले के नगर थाने के महाराजगंज गांव के निवासी संतोष महतो के पुत्र मनीष कुमार व सुरेश महतो के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में की गयी. वहीं पुलिस के द्वारा दूसरी कार्रवाई के दौरान एक कार में छिपाकर रखी गयी 151 लीटर विदेशी शराब के साथ पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाने के मुंशी बाजार के निवासी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया. उधर, भोरे थाने की पुलिस ने कल्याणपुर गांव स्थित रिखाई झाड़ी में छिपा कर रखी गयी 28 कार्टन विदेशी शराब के साथ एक बाइक को बरामद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >