गोपालगंज: कुचायकोट थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 194 बोतलों में करीब 50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक कार और एक बाइक भी जब्त कर ली.
वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि भठवा मोड़ के पास सिसवा जाने वाली सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई.
तलाशी के दौरान कार से 144 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. वहीं, एक बाइक की जांच में 50 बोतल अंग्रेजी शराब मिली.
दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त
पुलिस ने मौके से मुजफ्फरपुर जिले के ठेपरी निवासी अभिषेक पांडे तथा पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया निवासी राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
इसके साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त कार और बाइक को भी जब्त कर लिया गया.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Also Read: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे 7 विधेयक, दाखिल-खारिज, सेवा कर समेत ये हैं शामिल
