गोपालगंज. लायंस क्लब ऑफ गोपालगंज द्वारा छपिया वार्ड 24 विष्णु शुगर फैक्ट्री पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. इसमें बीपी, मधुमेह,आंख आदि की जांच कर लगभग 260 लोगों का निःशुल्क दवा और उचित परामर्श दिया गया. मधुमेह जांच में सम्राजो देवी (549) और रामपती देवी (382) में शुगर पाया गया. इनका पहली बार शुगर डिटेक्ट हुआ है. इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गोपालगंज के अध्यक्ष लायन डॉ सुनील कुमार, सचिव लायन सुनील कुमार, लायन निशांत जी, लायन कुमार हर्षवर्धन जी, लायन त्रिलोकीनाथ, लायन राजेश शर्मा ,लायन संदीप परासर, लायन धीरेंद्र साहब आदि लोगों ने कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस मेडिकल कैंप के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गयीं और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
