चैनपट्टी में खेत से लौट रहे दंपती पर गिरा ठनका, पति की गयी जान, पत्नी गंभीर

गोपालगंज. जिले के चैनपट्टी गांव में शुक्रवार को खेत से लौट रहे दंपती पर वज्रपात से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में पति की मौत हो गयी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गयी.

गोपालगंज. जिले के चैनपट्टी गांव में शुक्रवार को खेत से लौट रहे दंपती पर वज्रपात से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में पति की मौत हो गयी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गयी. गांववालों और परिजनों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टरों ने पति की गंभीर स्थिति देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी. मृतक नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव का निवासी मदन साह है. उनकी पत्नी सुशीला देवी बिजली की चपेट में आने से झुलस गयी हैं. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार, सुबह अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी. उसी दौरान दंपती खेत से घर लौट रहे थे, तभी वज्रपात की चपेट में आ गये. हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. स्थानीय प्रशासन ने मृतक के परिजनों से संपर्क साधा है. आपदा राहत नियमों के तहत मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. वहीं, ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >