Fire Victim Compensation: मीरगंज नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्वाला कुमार की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने हथुआ विधायक रामसेवक सिंह से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में आकाश केशरी, सोनू सोनी समेत अन्य लोग शामिल थे. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मीरगंज नगर की प्रमुख समस्याओं से विधायक को अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की.
आगलगी पीड़ित दुकानदार को मुआवजा देने की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने मीरगंज नगर के उत्तर मुहल्ले में दुकान में हुई आगलगी की घटना से प्रभावित दुकानदार को मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विधायक को बताया कि आगलगी की घटना में दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है. ऐसे में पीड़ित दुकानदार को सरकारी स्तर से उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता दिलायी जानी चाहिए.
लक्ष्मीनगर में जलजमाव की समस्या का उठाया मुद्दा
प्रतिनिधिमंडल ने मीरगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 21 स्थित लक्ष्मीनगर में जलनिकासी की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया. लोगों ने बताया कि नाले की समुचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को जलजमाव और गंदे पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है. जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी होती है.
विधायक ने समाधान का दिया भरोसा
हथुआ विधायक रामसेवक सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने आगलगी से प्रभावित दुकानदार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही. साथ ही लक्ष्मीनगर की जलनिकासी समस्या के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार
