गोपालगंज में अधिवक्ताओं को ई-फाइलिंग की दी गयी जानकारी, न्यायिक कार्यों के डिजिटल होने पर जोर

जिला विधिज्ञ संघ ने ई-फाइलिंग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों को डिजिटल करने की प्रक्रिया सिखाई गई. डिजिटल प्रणाली से समय और श्रम की बचत होगी.

Judicial System: जिला विधिज्ञ संघ भवन के वकालतखाना स्थित स्व. देवधारी गिरी पुस्तकालय में शनिवार को ई-फाइलिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें सिविल कोर्ट में मुकदमों और विभिन्न आवेदनों की ई-फाइलिंग की प्रक्रिया के संबंध में अधिवक्ताओं को जानकारी दी गयी.

ई-फाइलिंग की प्रक्रिया और उपयोग के बारे में बताया

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार ने ई-फाइलिंग की प्रक्रिया और इसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यप्रणाली तेजी से डिजिटल होती जा रही है. ऐसे में ई-फाइलिंग की जानकारी और उसमें दक्षता अब केवल सुविधा नहीं, बल्कि आने वाले समय की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा कि बैंकिंग, टिकट बुकिंग और खरीदारी समेत कई जरूरी सेवाएं मोबाइल के माध्यम से घर बैठे उपलब्ध हो रही हैं. इसी तरह न्यायिक व्यवस्था भी तेजी से डिजिटल हो रही है. उन्होंने अधिवक्ताओं से ई-फाइलिंग की प्रक्रिया को समझने और नियमित रूप से इसका उपयोग करने की अपील की.

ऑनलाइन न्यायिक कार्य से समय और श्रम की होगी बचत

नोडल अधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में न्यायालय से जुड़े कई कार्यों को घर या कार्यालय से ऑनलाइन पूरा करने की सुविधा बढ़ेगी. ई-फाइलिंग में दक्षता हासिल करने से समय और श्रम की बचत होगी तथा अधिवक्ता तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

जिला जज समेत कई अधिवक्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला जज संजीव कुमार, कैलाश जोशी, राजेंद्र पांडेय, राकेश रंजन सिंह, सीजेएम भारती कुमारी, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र, महासचिव मनोज मिश्र, उदय नारायण मिश्र, प्रवीण चंद्र सिंह बबलू, निधि कुमारी, विनय मिश्रा, रामेश्वर सिंह, महताब आलम समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >