गोपालगंज के कुचायकोट में पंचायत परिसीमन को लेकर प्रशिक्षण, सीमाओं के पुनर्निर्धारण और आंकड़ों के सत्यापन पर जोर

पंचायत चुनाव की तैयारी के मद्देनज़र, कुचायकोट में परिसीमन प्रक्रिया पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इस दौरान पदाधिकारियों को सीमाओं के पुनर्निर्धारण, जनसंख्या मिलान और भौगोलिक सुगमता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए.

Election Preparation: आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से कुचायकोट प्रखंड क्षेत्र में पंचायत परिसीमन को लेकर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण शिविर में संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को परिसीमन की प्रक्रिया, नियमों और आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गयी.

कार्यक्रम के दौरान पंचायतों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण, जनसंख्या के आंकड़ों के पारदर्शी मिलान और भौगोलिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए परिसीमन का कार्य त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया.

पारदर्शिता के साथ पूरा होगा परिसीमन कार्य

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित वक्ताओं युगल किशोर पांडेय, विजय शंकर प्रधान, हरेश कुमार दुबे, प्रशांत कुमार सिंह और विनय कुमार ओझा ने कहा कि पंचायत परिसीमन का कार्य बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण है. इसमें पूरी पारदर्शिता बरतना आवश्यक है. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे, इसके लिए निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा.

पंचायतों से जुड़े आंकड़े और अभिलेख जुटाने का निर्देश

प्रशिक्षण के बाद प्रखंड स्तर पर पंचायत परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा. संबंधित कर्मियों को पंचायतों की सीमा, जनसंख्या और भौगोलिक स्थिति से जुड़े आवश्यक आंकड़े एवं अभिलेख जुटाकर निर्धारित प्रारूप में तैयार करने का निर्देश दिया गया है.

सभी स्तरों पर होगी निगरानी

प्रशासन की ओर से परिसीमन कार्य में पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर निगरानी की जाएगी. अधिकारियों ने कर्मियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य पूरा करने और आंकड़ों के सत्यापन में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: Bihar Cabinet: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड 5 साल बढ़ा, बेगूसराय में इंडस्ट्रियल एरिया और सीतामढ़ी में ROB मंजूर, बिहार कैबिनेट बैठक में 27 एजेंडों पर मुहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >