प्राणप्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के लिए निकली कलशयात्रा

सिधवलिया. प्रखंड के सलेहपुर, बलरा में आयोजित नवनिर्मित शिव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के लिए रविवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी.

सिधवलिया. प्रखंड के सलेहपुर, बलरा में आयोजित नवनिर्मित शिव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के लिए रविवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. हाथी, घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकली कलशयात्रा में 2100 कन्याओं ने भाग लिया. हर-हर महादेव एवं जय शिव, जय शिव के नारों के साथ कलशयात्रा यज्ञ स्थल से हसनपुर स्थित पवित्र नारायणी नदी के तट पर पहुंची, जहां से जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची. सात दिवसीय इस महायज्ञ में प्रतिदिन श्रीधाम वृंदावन से पधारे श्री कमलाकांत शास्त्री जी द्वारा शिव महापुराण की कथा का श्रवण कराया जायेगा. कलशयात्रा में मुन्नू तिवारी, अमरजीत महतो, सुनील सिंह, संजीव साहनी, नवल सिंह सहित हजारों भक्त शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >