तेजस्वी यादव के 17 माह के विकास को बताकर लोगों को करें प्रेरित : राजद

गोपालगंज. बिहार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की समानांतर सरकार चल रही है. अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है. उक्त बातें राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को भोरे में आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहीं.

गोपालगंज. बिहार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की समानांतर सरकार चल रही है. अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है. उक्त बातें राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को भोरे में आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहीं. श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के 17 माह के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि अपने छोटे से कार्यकाल में हमारे नेता ने बिहार को अनेक योजनाएं दीं. रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने ऐतिहासिक कार्य किया, जिसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई. राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने सामाजिक न्याय परिचर्चा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजद शुरू से ही सामाजिक न्याय का पक्षधर रहा है और आगे भी सामाजिक न्याय की विचारधारा से कोई समझौता नहीं करेगा. पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों तथा युद्ध के दौरान शहीद हुए वीर सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में देश के वीर जवानों के लिए पूरी तरह से तन, मन और धन न्योछावर करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भोरे के प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र राम ने की. मंच का संचालन कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र मांझी ने किया. इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव संजय ठाकुर ने संगठन पर, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार राय ने चुनाव अभियान के मुख्य बिंदुओं पर, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रधान महासचिव अनिता भारती ने चुनाव अभियान के मुख्य बिंदुओं पर तथा छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रचार-प्रसार विषय पर पार्टी पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया. परिचर्चा में संतोष कुमार राम, सुमन कुमार यादव, कटेया के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, विजयपुर के प्रखंड अध्यक्ष राधा यादव, अमरेश यादव, गम्हा यादव, सीमा पांडेय, आनंद राय, सुमन देवी, सीमा राय तथा पवनेश यादव, प्रदीप कुमार साधु, अभय यादव, हरिनारायण कुशवाहा, कमलेश राम मुखिया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >