गोपालगंज के 10 थाने इंस्पेक्टर श्रेणी में अपग्रेड, जानिए किन-किन थानों की बदली व्यवस्था

Inspector Police Station Bihar: बिहार पुलिस मुख्यालय के नए आदेश के तहत गोपालगंज के 10 थानों को इंस्पेक्टर श्रेणी में अपग्रेड किया गया है. अब इन थानों में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी थानाध्यक्ष होंगे. जानिए किन थानों को मिला अपग्रेडेशन और क्या होंगे फायदे.

गोपालगंज से सुरेश कुमार राय की रिपोर्ट
Inspector Police Station Bihar:
बिहार में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार के आदेश के बाद अब राज्य के 425 थानों की कमान सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) के बजाय इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी संभालेंगे. इस निर्णय से गोपालगंज जिले की पुलिस व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव होगा.

गोपालगंज के 10 थाने हुए इंस्पेक्टर श्रेणी में अपग्रेड

मुख्यालय के नए आदेश के बाद गोपालगंज जिले के 10 थानों को इंस्पेक्टर श्रेणी में अपग्रेड किया गया है. इन थानों में अब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी थानाध्यक्ष के रूप में तैनात किए जाएंगे.

सांकेतिक तस्वीर

अपग्रेड किए गए थाने हैं.

  • कटेया
  • भोरे
  • मीरगंज
  • कुचायकोट
  • बैकुंठपुर
  • उचकागांव
  • मांझागढ़
  • बरौली
  • विजयीपुर
  • गोपालपुर

नगर थाना और हथुआ थाना में पहले से ही इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी तैनात हैं.

किन आधारों पर हुआ अपग्रेडेशन

पुलिस मुख्यालय के अनुसार पहले राज्य में 208 थाने इंस्पेक्टर श्रेणी के थे. अब 217 और थानों को इस श्रेणी में शामिल किया गया है, जिससे कुल संख्या 425 हो गई है.

थानों के चयन के लिए दो प्रमुख मानक तय किए गए.

  • सालाना 350 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होने वाले थाने.
  • भौगोलिक और सांप्रदायिक दृष्टि से अति संवेदनशील थाने.

सरकार पर नहीं पड़ेगा अतिरिक्त वित्तीय बोझ

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था से राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा. पूरी व्यवस्था मौजूदा पदबल और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर संचालित की जाएगी.

अनुसंधान और कानून-व्यवस्था के लिए अलग होंगे अपर थानाध्यक्ष

नई व्यवस्था के तहत थानों में अनुसंधान और कानून-व्यवस्था के लिए अलग-अलग अपर थानाध्यक्ष तैनात किए जाएंगे. इससे मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी और पुलिसिंग अधिक प्रभावी होगी.

नई व्यवस्था से होंगे ये फायदे

  • केसों की जांच और अनुसंधान में तेजी आएगी.
  • अपराधियों के खिलाफ समय पर चार्जशीट और सजा दिलाने में मदद मिलेगी.
  • त्योहारों, वीआईपी मूवमेंट और कानून-व्यवस्था की बेहतर निगरानी होगी.
  • महिला हेल्प डेस्क और किशोर अपराध से जुड़े मामलों के निष्पादन में सुधार होगा.
  • आम लोगों की शिकायतों का तेजी से निपटारा हो सकेगा.

गोपालगंज जैसे सीमावर्ती और संवेदनशील जिले में इस व्यवस्था के लागू होने से अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: औरंगाबाद : नहर में डूबने से 8 साल की बच्ची की मौत, झोपड़ियों में रह रहे परिवारों के पुनर्वास की उठी मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >