आपके घर में रहने से जीतेगा इंडिया, हारेगा कोरोना- अनु

गोपालगंज : कोरोना संक्रमण के संकट से पूरा विश्व गुजर रहा है. इससे हर हाल में हमें जंग जीतनी है. इसके लिये न दवा की जरूरत है न डॉक्टर की. न मंदिर जाने की जरूरत है और न मस्जिद जाने की. सिर्फ और सिर्फ घर में रहिए. मैं तो घर में रह रही हूं. आपके […]

गोपालगंज : कोरोना संक्रमण के संकट से पूरा विश्व गुजर रहा है. इससे हर हाल में हमें जंग जीतनी है. इसके लिये न दवा की जरूरत है न डॉक्टर की. न मंदिर जाने की जरूरत है और न मस्जिद जाने की. सिर्फ और सिर्फ घर में रहिए. मैं तो घर में रह रही हूं. आपके घर में रहने से कोरोना हारेगा और हर हाल में हमारा इंडिया जीतेगा. उक्त बातें भोजपुरी गायिका और जिले की बेटी अनु कुमारी ने कही.

अनु भी अपने गीत और संवाद के जरिए लोगों में लॉकडाउन के नियम का पालन करने के लिये जागरूक कर रहीं हैं. अनु ने कहा कि कुछ दिनों की तो बात है. हमें सामाजिक दूरी बना लेनी है और घर में रहना है.उन्होंने कहा कि इस लॉकडाउन को अगर सभी पोजिटिव लें तो अच्छा कर सकते हैं. अनु अपने खुद के बारे में बताते हुए कहती है कि में तो घर में रहकर जहां अपनी संगीत को रियाज कर और अधिक मजबूत कर रही हूं, वहीं कुछ नया भी सिख रही हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >