पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा इंडिया गठबंधन : राजद, बूथ स्तर पर संवाद कार्यक्रम साझा रूप से करने का इंडिया ने लिया फैसला

गोपालगंज. आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा. सभी घटक दलों में जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय कायम करने के लिए प्रखंड से लेकर बूथ तक समन्वय समिति बनाकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

गोपालगंज. आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा. सभी घटक दलों में जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय कायम करने के लिए प्रखंड से लेकर बूथ तक समन्वय समिति बनाकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. बुधवार को शहर के एक मैरेज हॉल में इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संवाद कार्यक्रम में लिया गया. संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि हमारे बीच बेहतर तालमेल है, कहीं कोई विवाद नहीं है. हम सरकार को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर रहे हैं. हमारा प्रखंड स्तर से लेकर बूथ स्तर पर संवाद कार्यक्रम साझा रूप से चलेगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद विधायक प्रेमशंकर यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत है जबकि एनडीए मजबूर है. हमारे दबाव का नतीजा ही है कि जाति जनगणना को जहर बताने वाले लोग अब इसके लाभ बताने को विवश हो रहे हैं. राजद के पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू ने कहा कि झूठ फैलाने वालों से जनता को सतर्क करने की जिम्मेदारी इंडिया गठबंधन की है. मंच का संचालन राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने किया. संवाद कार्यक्रम को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग, माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया, वीआइपी के जिलाध्यक्ष रमेश साहनी, सीपीएम के जिला सचिव सचितानंद ठाकुर, सीपीआइ के जिला सचिव गणेश सिंह, कांग्रेस नेता दिनेश मांझी, माले नेता रविंद्र सिंह कुशवाहा, विनोद साहनी, मुन्ना प्रसाद, मैनेजर सिंह तथा सुभाष सिंह आदि ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >