यातायात अभियान के तहत सात दिनों में 13.75 लाख से अधिक का कटा चालान

गोपालगंज. गोपालगंज जिला अंतर्गत दिनांक 28 दिसंबर से 03 जनवरी तक यातायात पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया.

गोपालगंज. गोपालगंज जिला अंतर्गत दिनांक 28 दिसंबर से 03 जनवरी तक यातायात पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी और कुल 13 लाख 75 हजार 500 रुपये की शमन राशि वसूली गयी. अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों से छह लाख 55 हजार रुपये, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर दो लाख 18 हजार रुपये, बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर दो लाख 21 हजार रुपये तथा प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने पर एक लाख 47 हजार रुपये की राशि वसूली गयी. वहीं नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 12 हजार रुपये, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 62 हजार रुपये, बीमा नहीं रहने पर 31 हजार रुपये और अन्य मामलों में एक हजार रुपये का चालान किया गया. गलत दिशा में वाहन परिचालन व सरकारी आदेश की अवहेलना के मामलों में भी कार्रवाई की गयी. इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी सोमेश मिश्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. आम लोगों से अपील है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सके. पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH RAJ

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >