बैकुंठपुर. प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर 281 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी, जिसमें 13 एनिमिक महिला मरीज मिलीं. मेडिकल टीम में जांच डॉक्टर कुमार निशांत, डॉक्टर सिमैला हैदर, डॉक्टर मनीष कुमार, डॉक्टर किरण कुमारी, डॉक्टर हैदर अली, सीएचओ मनीषा देवी, महेंद्र सैनी, अंशु कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रियंका कुमारी लैब टेक्नीशियन राजन कुमार सिंह शामिल थे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिन महिलाओं को रक्त की कमी पायी गयी, उन्हें आयरन, फ्रुक्टोज, विटामिन व अन्य दवाएं दी गयीं. कैंप में महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, कोरोना जांच, यूरिन, ब्लड कलचर, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक जांच विधिवत की गयीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
