भारत की रक्षा के लिए कश्मीर के बड़गांव में तैनात है हथुआ का लाल, परिजनाें ने भारत की जीत एवं पुत्र की कुशलता के लिए कर रहे है भागवान से प्रार्थना

हथुआ. भारत एवं पाक के बीच चल रहे युद्ध में हथुआ के रतनचक गांव के भी सैनिक दीपक साह लड़ाई लड़ रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के बड़गांव में तैनात आर्मी के जवान दीपक लड़ाई में शामिल हैं.

हथुआ. भारत एवं पाक के बीच चल रहे युद्ध में हथुआ के रतनचक गांव के भी सैनिक दीपक साह लड़ाई लड़ रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के बड़गांव में तैनात आर्मी के जवान दीपक लड़ाई में शामिल हैं. वह दुश्मनों काे मुंहतोड़ जवाब सेना के साथ दे रहा है. परिजन भारत की जीत एवं आतंकवादियों की खात्मा के साथ-साथ उसकी कुशलता के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका लाल सकुशल देश की रक्षा कर घर आये. सैनिक दीपक के पिता दिलीप साह एवं मां विदा देवी पल-पल की जानकारी समाचार चैनलों एवं अखबारों से ले रहे हैं. सुबह दो मिनट मात्र फोन से परिजनों से बात होती है और उसके बाद वह पाकिस्तान को मात देने के लिए जंग में चला जा रहा है. दीपक की शादी 2021 में हुई थी. पत्नी रीमा कुमारी साह पति की सकुशलता एवं सुहाग की रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही है. परिजन बताते हैं कि देश की रक्षा के लिए दुश्मनों से उनका पुत्र लड़ रहा है. उन्हें गर्व है. 2017 में दीपक का आर्मी में बहाली हुई थी. तीन वर्ष से वह जम्मू एवं कश्मीर में तैनात है. आठ माह पूर्व वह घर आया हुआ था. फिर उसे 10 दिन में घर आना था, लेकिन भारत-पाक के लड़ाई के बाद छुट्टी रद्द कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >