गोपालगंज की गुलशन नेशा बनीं BAMS यूनिवर्सिटी टॉपर, राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल

गोपालगंज की डॉ. गुलशन नेशा ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में BAMS परीक्षा 2022-23 में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें गोल्ड मेडल और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया.

Gopalganj News: मांझा प्रखंड के सरेया अख्तेयार गांव निवासी डॉ. शमसुद्दीन अहमद उर्फ डॉ. नन्कु की पुत्रवधू डॉ. गुलशन नेशा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) परीक्षा 2022-23 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है.

डॉ. गुलशन नेशा की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे गोपालगंज जिले में खुशी और गर्व का माहौल है. उनकी सफलता को क्षेत्र की बेटियों और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है.

राज्यपाल ने गोल्ड मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

जौनपुर में आयोजित विश्वविद्यालय के भव्य दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने डॉ. गुलशन नेशा को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. मंच पर स्वर्ण पदक प्राप्त करते समय डॉ. गुलशन नेशा के चेहरे पर उपलब्धि की खुशी साफ नजर आयी.

मेहनत और अनुशासन से हासिल किया मुकाम

परिजनों के अनुसार डॉ. गुलशन नेशा ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपने लक्ष्य पर लगातार ध्यान केंद्रित रखा और बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित मेहनत की.

उनकी सफलता से परिवार के सदस्यों में खुशी है. क्षेत्र के लोगों ने भी डॉ. गुलशन नेशा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

डॉ. गुलशन नेशा की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक माना जा रहा है. उनकी सफलता से क्षेत्र की बेटियों के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान हासिल करना बड़ी उपलब्धि है. डॉ. गुलशन नेशा ने अपनी सफलता से यह साबित किया है कि लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

Also Read: सरकारी FIR वापस होगी, लेकिन निजी FIR में फंसे छात्रों का क्या? नेहा बोरा ने बिहार सरकार से की ये मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhil srivastva

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >