गोपालगंज में तीखी धूप से बढ़ी आफत, 38.7 डिग्री पारा मगर गर्मी 45 डिग्री वाली, जानें कब मिलेगी राहत

Gopalganj Weather: गोपालगंज में जून के तीसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 22 जून के बाद मानसून आने की संभावना जताई गई है.

(गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट)
Gopalganj Weather:
जून महीने के तीसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही गोपालगंज में मौसम ने करवट ले ली है. पिछले दो दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सोमवार को भी दिनभर चिलचिलाती धूप और लू जैसे हालात बने रहे, जिससे शहर और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा.

दोपहर में घरों से निकलना हुआ मुश्किल

तेज धूप का असर इतना अधिक था कि दोपहर के समय सड़कों पर निकलना लोगों के लिए चुनौती बन गया. कई लोग सिर और चेहरे को दुपट्टे या गमछे से ढंककर ही बाहर निकले. गर्म हवाओं के कारण राहगीरों को झुलसा देने वाली गर्मी का अहसास हुआ और सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा.

38.7 डिग्री तापमान ने कराया 45 डिग्री जैसी गर्मी का एहसास

सोमवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 37.9 डिग्री सेल्सियस था. हालांकि वास्तविक तापमान 40 डिग्री से कम रहा, लेकिन तेज धूप, गर्म हवाओं और नमी के कारण लोगों को लगभग 45 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई. हवा की रफ्तार करीब 5.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही और आर्द्रता 55.8 प्रतिशत दर्ज की गई.

रात में भी नहीं मिली राहत

दिनभर की भीषण गर्मी का असर रात में भी देखने को मिला. सामान्य दिनों की तुलना में रात अधिक गर्म रही और लोगों को उमस तथा गर्म हवाओं के कारण राहत नहीं मिल सकी. रविवार को कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश का भी तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ा.

22 जून के बाद मानसून की दस्तक की संभावना

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. पांडेय ने बताया कि पूरे सप्ताह इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है. दिन में गर्म हवाएं चलेंगी और रात में भी गर्मी बनी रहेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि 22 जून के बाद जिले में मानसून की दस्तक हो सकती है. इस वर्ष अच्छी बारिश होने के भी आसार हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >