Gopalganj Weather news:(मनीष राज) गोपालगंज जिले में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 11 जून से 13 जून तक जिले में भारी बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाओं की संभावना जताई है। खासकर 11 और 12 जून को 65 से 70 मिलीमीटर तक वर्षा होने का अनुमान है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी.इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की घटनाओं की भी आशंका जताई गई है.मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि खराब मौसम के कारण दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है.
तापमान और मौसम का हाल
बारिश के बावजूद तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हाल ही में अधिकतम तापमान 36.8°C और न्यूनतम 24.3°C दर्ज किया गया था.
जिला: गोपालगंज
- अलर्ट अवधि: 11 जून से 13 जून 2026
- संभावित वर्षा: 65 से 70 मिलीमीटर (विशेषकर 11 और 12 जून)
- मौसम स्थिति: गरज-चमक के साथ बारिश, आंशिक बादल छाए रहेंगे
- हवा की रफ्तार: 15 से 19 किमी/घंटा (पुरवा हवा)
- अधिकतम तापमान: 35°C से 39°C
- न्यूनतम तापमान: 25°C से 28
प्रभाव और सावधानी:
मौसम विभाग ने किसानों, विद्यार्थियों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदान, खेत और ऊंचे स्थानों से दूर रहने को कहा गया है. खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और ताजा मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है.
प्रशासन की अपील
लोग अनावश्यक यात्रा से बचें, बिजली गिरने के दौरान पेड़ या खंभों के नीचे खड़े न हों और आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत
