बंगाल की खाड़ी के दबाव का असर घटा, गोपालगंज में बढ़ी उमस, पूरे सप्ताह झमाझम बारिश के आसार कम

Gopalganj Weather: गोपालगंज में बंगाल की खाड़ी के दबाव का असर कमजोर होने से उमस और गर्मी बढ़ गई है. पूरे सप्ताह झमाझम बारिश के आसार कम हैं. मौसम विभाग ने गरज-चमक और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वायरल फीवर के मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं.

Gopalganj Weather: (संजय कुमार अभय) बंगाल की खाड़ी में बने दबाव क्षेत्र का असर कमजोर पड़ने के साथ ही गोपालगंज समेत पूरे उत्तर बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है. इसके कारण जिले में उमस और गर्मी का प्रभाव काफी बढ़ गया है. सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया, जबकि दिन में तेज धूप और बादलों की आवाजाही के बीच लोगों को 44 से 45 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का एहसास हुआ. मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह झमाझम बारिश की संभावना कम है और केवल छिटपुट बारिश के आसार बने हुए हैं.

उमस और गर्मी से बढ़ी लोगों की परेशानी

तेज धूप और उमस के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा. सड़कों पर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए दुपट्टा, छाता और अन्य उपायों का सहारा लेते नजर आए. दिनभर गर्म हवाओं और नमी के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. मौसम के इस बदले मिजाज का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी देखने को मिला.

वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा

लगातार बढ़ रही उमस और मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, नजला और वायरल फीवर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. सदर अस्पताल में रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. चिकित्सकों के अनुसार बुखार के साथ डेंगू और चिकनगुनिया के संदिग्ध मरीज भी सामने आने लगे हैं. ऐसे में लोगों को साफ-सफाई रखने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

24 घंटे में 3.1 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में 3.1 डिग्री अधिक रहा. यह सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा है, हालांकि उमस के कारण लोगों को 44-45 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई. वहीं न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा. हवा में नमी 75 से 80 प्रतिशत के बीच बनी रही. दिनभर कभी हल्के बादल छाए रहे तो कभी तेज धूप निकलती रही.

गुरुवार से शनिवार तक येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गुरुवार से शनिवार तक जिले में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि इस दौरान व्यापक और झमाझम बारिश की संभावना नहीं है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

नेपाल की ओर खिसकी मानसूनी द्रोणी

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. पांडेय ने बताया कि मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर तराई क्षेत्र में खिसक गई है. इसके कारण नेपाल के इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है, जबकि उत्तर बिहार में मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं. उन्होंने लोगों से गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है.

अगले चार दिनों तक छिटपुट बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक जिले के अधिकांश हिस्सों में मौसम की गतिविधियां सीमित रहेंगी. कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना नहीं है. तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के कारण उमस भरी गर्मी बनी रहेगी. हालांकि बंगाल की खाड़ी में बन रही नई मौसमी हलचल भविष्य में मानसून के फिर सक्रिय होने का संकेत दे रही है.

Also Read: आज की तस्वीरें: अभिषेक बंटी ने BJP कैंडिडेट नीरज सिन्हा को लगाया गले, शिक्षा मंत्री ने किया स्कूल का निरीक्षण, देखिए 5 खास तस्वीरें



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >