शादी में नकली पिस्तौल के साथ बनाई रील, वायरल होते ही घर पहुंची पुलिस, कोर्ट ने भरवाया 5-5 लाख रुपये का बॉन्ड

Toy Gun Reel Viral : वैशाली में खिलौना पिस्तौल के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना दो युवकों को महंगा पड़ गया. कोर्ट ने दोनों से 5-5 लाख रुपये का बॉन्ड भरवाया.

गोपालगंज से प्रशांत पाठक की रिपोर्ट
Toy Gun Reel Viral :
अगर आप सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौकीन हैं और लाइक्स व व्यूज के लिए हथियारों के साथ वीडियो बनाते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है. असली ही नहीं, खिलौना पिस्तौल के साथ रील बनाना भी कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है. हाल ही में वैशाली जिले में ऐसा ही मामला सामने आया, जहां दो युवकों को खिलौना गन के साथ रील बनाना भारी पड़ गया.

Toy Gun Reel Viral : शादी समारोह में बनाई थी रील

जानकारी के अनुसार, एक शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों ने हाथ में खिलौना पिस्तौल लेकर दबंगई दिखाते हुए रील बनाई. वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसके बाद वह तेजी से वायरल हो गया.

Vaishali Viral News: वायरल वीडियो पर पुलिस ने की कार्रवाई

रील वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस की नजर वीडियो पर पड़ी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की जांच शुरू की और उसमें दिखाई दे रहे दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया.

जांच में खिलौना निकली पिस्तौल

पूछताछ और जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो में दिखाई गई पिस्तौल असली नहीं, बल्कि खिलौना थी. इसके बावजूद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाई और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया.

Vaishali Court : कोर्ट ने 5-5 लाख रुपये का कराया बॉन्ड

न्यायालय ने सोशल मीडिया पर हथियार जैसा दिखने वाला सामान लेकर सार्वजनिक प्रदर्शन को गंभीरता से लिया. कोर्ट ने दोनों युवकों से 5-5 लाख रुपये का बॉन्ड भरवाया. यह कार्रवाई इस बात का संदेश है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए हथियारों या हथियार जैसे दिखने वाले सामान का प्रदर्शन भी कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है.

सोशल मीडिया पर रखें सावधानी

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर रील या वीडियो बनाते समय कानून का पालन करें. लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए ऐसे वीडियो बनाने से बचें, जिनसे समाज में गलत संदेश जाए या कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो.

Also Read: दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए ट्रेन की मांग, हथुआ जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >