गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार

Married Woman Murde: गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दो लाख रुपये दहेज मांगने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस ने सास और एक ननद को गिरफ्तार किया है.

Married Woman Murde: थावे थाना क्षेत्र के मठ गौतम बड़ईहाता गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान मुकेश सिंह की 35 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका की सास और एक ननद को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य ननद फरार बतायी जा रही है.

दहेज में दो लाख रुपये मांगने का आरोप

मृतका के पिता सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी शुभनाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी खुशबू देवी की शादी वर्ष 2022 में मुकेश सिंह के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे.

पति गुजरात में रहकर करता है निजी काम मृतका के पति मुकेश सिंह गुजरात में रहकर निजी कार्य करते हैं. घटना के समय वह गुजरात में ही थे.पुलिस उनके वापस आने की जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच कर रही है.

पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर खुशबू देवी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था. उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की रकम नहीं देने पर ससुराल वालों ने गले में रस्सी से दबाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी.

घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके वाले

घटना की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मठ गौतम बड़ईहाता गांव पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी. खुशबू देवी के एक पुत्र और एक पुत्री हैं. घटना के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है.

सास और एक ननद हिरासत में, दूसरी फरार

मामले में पुलिस ने मृतका की सास और एक ननद को हिरासत में लिया है. वहीं, दूसरी ननद घटना के बाद से फरार बतायी जा रही है. पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है और मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच में जुटी है.

थावे पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी थाने में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 4 ठिकानों पर SVU की रेड, बिहार के तीन जिलों में कागजात खंगाल रही टीम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >