गोपालगंज ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, चैंपियन स्पोर्ट्स अकादमी बनी ओवरऑल चैंपियन

गोपालगंज में 12वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें 200 से अधिक बालक-बालिकाओं ने विभिन्न वर्गों में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में चैंपियन स्पोर्ट्स अकादमी ने ओवरऑल खिताब अपने नाम किया. पदक तालिका और विजेताओं की पूरी सूची यहाँ देखें.

Gopalganj News: जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित 12वीं गोपालगंज जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हुई. प्रतियोगिता में करीब 200 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में हिस्सा लिया. अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किये.

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जीडी शर्मा, विशिष्ट अतिथि फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पृथ्वीराज, भगवान सहाय सेंट्रल स्कूल के निदेशक रवि कुमार श्रीवास्तव, समाजसेवी रूपक सिंह, रवि केसरी, शशि रंजन शर्मा व चंचल वर्मा, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष प्रेमसागर यादव, सचिव कमल कुमार पटेल और संघ के कोच विनीत कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

चैंपियन स्पोर्ट्स अकादमी बनी ओवरऑल चैंपियन

संघ के महासचिव कमल कुमार पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में चैंपियन स्पोर्ट्स अकादमी, गोपालगंज ओवरऑल चैंपियन रही. वहीं ताइक्वांडो एंड फिजिकल अकादमी, बरौली उपविजेता और शैडो ताइक्वांडो अकादमी, बरौली तीसरे स्थान पर रही.

प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

सीनियर बालिका वर्ग

  • अंडर-46 किग्रा : मुस्कान कुमारी (स्वर्ण), मोनिका कुमारी (रजत)
  • अंडर-49 किग्रा : निकिता कुमारी (स्वर्ण), शालू कुमारी (रजत)
  • अंडर-53 किग्रा : पूनम कुमारी (स्वर्ण), खुशबू कुमारी (रजत), हलीमा खातून (कांस्य)
  • अंडर-62 किग्रा : खुशी कुमारी (स्वर्ण)

सीनियर बालक वर्ग

  • अंडर-54 किग्रा : अनुराग कुमार (स्वर्ण)
  • अंडर-58 किग्रा : संदीप प्रसाद (स्वर्ण)
  • अंडर-63 किग्रा : आशुतोष पांडेय (स्वर्ण)

जूनियर बालिका वर्ग

  • अंडर-42 किग्रा : अम्शु कुमारी (स्वर्ण)
  • अंडर-44 किग्रा : अनुष्का कुमारी (स्वर्ण), लभाली कुमारी (रजत)
  • अंडर-55 किग्रा : प्रीति कुमारी (स्वर्ण)

जूनियर बालक वर्ग

  • अंडर-45 किग्रा : अंकित कुमार (स्वर्ण), अंकित राज (रजत)
  • अंडर-48 किग्रा : साजिद अली (स्वर्ण)
  • अंडर-55 किग्रा : समंत तिवारी (स्वर्ण), लकी साहेब (रजत)
  • अंडर-78 किग्रा : आकाश कुमार (स्वर्ण)
  • 78 किग्रा से ऊपर : अनुज कुमार शर्मा (स्वर्ण)

कैडेट बालिका वर्ग

  • अंडर-29 किग्रा : संस्कृति शर्मा (स्वर्ण), जोया अली (रजत)
  • अंडर-33 किग्रा : दिव्या कुमारी (स्वर्ण)
  • अंडर-41 किग्रा : पलक यादव (स्वर्ण), अंशिका जायसवाल (रजत)
  • अंडर-44 किग्रा : महिमा कुमारी (स्वर्ण)
  • अंडर-47 किग्रा : सुहानी राज (स्वर्ण)
  • अंडर-59 किग्रा : इशिका कुमारी (स्वर्ण)
  • 59 किग्रा से ऊपर : शानवी सिंह (स्वर्ण)

कैडेट बालक वर्ग

  • अंडर-33 किग्रा : कृष यादव (स्वर्ण), बबलू कुमार (रजत)
  • अंडर-37 किग्रा : जय कुमार (स्वर्ण), विराज कुमार (रजत), रेहान अंसारी (कांस्य)
  • अंडर-41 किग्रा : आदित्य कुमार (स्वर्ण), विराट राज गुप्ता (रजत), हिमांशु कुमार (कांस्य)
  • अंडर-45 किग्रा : युवराज कुमार (स्वर्ण), साहिद अली (रजत), यश राज कुमार ठाकुर (कांस्य)
  • अंडर-49 किग्रा : अंकुश कुमार (स्वर्ण), आर्यन कुमार सिंह (रजत), सूरज कुमार (कांस्य)
  • अंडर-53 किग्रा : मो. फैसल इस्लाम (स्वर्ण)
  • अंडर-61 किग्रा : पवन कुमार (स्वर्ण)
  • 65 किग्रा से ऊपर : अक्षत नंदन (स्वर्ण), आशुतोष कुमार गुप्ता (रजत), अंश कुमार सिंह (कांस्य)

सब-जूनियर बालिका वर्ग

  • अंडर-24 किग्रा : ऋतिका कुमारी (स्वर्ण), अपराजिता वेद (रजत)
  • अंडर-26 किग्रा : सौम्या सिंह (स्वर्ण), अदिति कुमारी (रजत)
  • अंडर-29 किग्रा : रोशनी कुमारी (स्वर्ण)
  • अंडर-32 किग्रा : अनन्या सोनी (स्वर्ण)
  • अंडर-35 किग्रा : संस्कृति सिंह (स्वर्ण), आराध्या श्रीवास्तव (रजत)
  • अंडर-38 किग्रा : खुशबू कुमारी (स्वर्ण)
  • अंडर-41 किग्रा : रावी वर्मा (स्वर्ण)
  • अंडर-47 किग्रा : आराध्या वर्मा (स्वर्ण)
  • अंडर-57 किग्रा : आराध्या चौधरी (स्वर्ण), अंशिक गुप्ता (रजत)

सब-जूनियर बालक वर्ग

  • अंडर-18 किग्रा : संस्कार सिंह (स्वर्ण)
  • अंडर-21 किग्रा : श्रेयांश कुमार (स्वर्ण)
  • अंडर-23 किग्रा : शिनाम कुमार (स्वर्ण), अभिराज कुमार (रजत), आयुष सिंह (कांस्य)
  • अंडर-25 किग्रा : रंजन कुमार (स्वर्ण), लविश पांडेय (रजत)
  • अंडर-27 किग्रा : निखिल सोनी (स्वर्ण), आकाश कुमार (रजत), आर्यन सिंह (कांस्य)
  • अंडर-29 किग्रा : अमन राजा (स्वर्ण), रजनीर कुमार (रजत)
  • अंडर-32 किग्रा : अविघ्न प्रताप राय (स्वर्ण)
  • अंडर-35 किग्रा : आयुष कुमार (स्वर्ण), तेजाश्वि राज (रजत)
  • अंडर-38 किग्रा : शौर्य वर्मा (स्वर्ण), रेयांश आहुजाय (रजत)
  • अंडर-44 किग्रा : याक्षित कुमार (स्वर्ण)
  • अंडर-50 किग्रा : अथर्व वेद (स्वर्ण), श्यामा कांत मिश्रा (रजत)
  • अंडर-60 किग्रा : आशीष कुमार (स्वर्ण), हर्षित कुमार (रजत)

मॉनीटरिंग में हुई प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के दौरान एसडीओ (विद्युत विभाग), बरौली रंजीत चौधरी, सीबीएसई स्कूल, गोपालगंज की प्राचार्या पिंकी कुमारी, ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल, गोपालगंज की अंशिका राय तथा बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के ऑब्जर्वर मनोहर चंद गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे.

संघ के कोच विनीत कुमार शर्मा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को आगामी 7 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाली बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए पूरी तैयारी करने की सलाह दी. उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता की तैयारी करने को कहा.

Also Read: सरकारी FIR वापस होगी, लेकिन निजी FIR में फंसे छात्रों का क्या? नेहा बोरा ने बिहार सरकार से की ये मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >