गोपालगंज में 18 नवंबर को होगा सदानीरा महोत्सव, देशभर से जुटेंगे 100 से अधिक लेखक और साहित्यकार

गोपालगंज के करवतही बाजार में 18 नवंबर को सदानीरा महोत्सव का आयोजन होगा. इस एक दिवसीय कार्यक्रम में देश भर से 100 से अधिक लेखक, कवि और साहित्यकार भाग लेंगे. महोत्सव में साहित्यिक परिचर्चा, कवि सम्मेलन और संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा, साथ ही उत्कृष्ट साहित्यकारों को सम्मानित भी किया जाएगा.

Gopalganj Cultural News: गोपालगंज प्रखंड के करवतही बाजार में आयोजित होने वाले सदानीरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को बेलबनवां हनुमान मंदिर परिसर में आयोजन समिति की बैठक हुई. बैठक में महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने की रणनीति पर चर्चा की गयी.

18 नवंबर को होगा सदानीरा महोत्सव

आयोजन समिति के सदस्य विवेक पाठक ने बताया कि इस वर्ष 18 नवंबर को सदानीरा महोत्सव आयोजित किया जायेगा. एक दिवसीय महोत्सव में देशभर से 100 से अधिक लेखक, कवि और साहित्यकार शामिल होंगे.

कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक परिचर्चा, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और संगीत संध्या का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि सदानीरा महोत्सव पूर्वांचल के प्रमुख साहित्यिक आयोजनों में अपनी अलग पहचान बना चुका है और अब इसकी चर्चा देश के विभिन्न हिस्सों में होने लगी है.

पिछले वर्षों से अधिक भव्य होगा आयोजन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सर्वेश तिवारी ने कहा कि इस बार का सदानीरा महोत्सव पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और सुव्यवस्थित होगा. आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य अभी से तैयारियों में जुट गये हैं.

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रमुखता दी जायेगी.

पांच रचनाकारों को मिलेगा सम्मान

महोत्सव के दौरान साहित्य और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच रचनाकारों को सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षा नवरत्न सम्मान भी प्रदान किया जायेगा.

बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद

बैठक में रजनीश राय, मनोज राय, राजेश पांडेय, संतोष पाठक, अनुपम तिवारी, नीलेश मिश्र, अवनीश त्रिपाठी, नंदीश्वर द्विवेदी, मनींद्र पांडेय, दिवाकर तिवारी, प्रकाश ओझा, राजू कुशवाहा, मनमीत ओझा, कृष्णा कुमार, रोहित कुमार सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: सारण: शादी के 6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ? पहले चेन्नई में पति की मौत, फिर बंद कमरे में मिली पत्नी की लाश!


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >