गोपालगंज में अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ई-रिक्शा, हादसे में एक की मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती

Gopalganj Road Accident: गोपालगंज के कोटवा मोड़ के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों मुहर्रम का सामान खरीदने जा रहे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gopalganj Road Accident: (मनीष राज) गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ के समीप बुधवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है.

मुहर्रम का सामान खरीदने जा रहे थे तीनों

जानकारी के अनुसार तीनों युवक ई-रिक्शा से मुहर्रम का सामान खरीदने के लिए करारिया मोड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कोटवा मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण ई-रिक्शा चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद चिकित्सकों ने सोहराब राय (45 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान छपरा जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र निवासी मुस्तकीम राय के पुत्र सोहराब राय के रूप में हुई है. बताया गया कि वह अपनी बहन के घर रह रहा था. चिकित्सकों के अनुसार सदर अस्पताल लाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

दो घायलों की हालत गंभीर

हादसे में जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरा पाकड़ निवासी अजीज राय के पुत्र मुन्ना राय (30 वर्ष) तथा हिमान राय के पुत्र शहजाद राय (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ई-रिक्शा का अनियंत्रित होकर पलटना बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >