गोपालगंज में ट्रांसफार्मर खराब होने से विजयीपुर सेंट्रल बैंक की सेवाएं पांच दिनों से ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी

Gopalganj News: गोपालगंज के विजयीपुर प्रखंड में बिजली संकट के कारण सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सेवाएं पिछले पांच दिनों से बाधित हैं. ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्राहकों को भारी परेशानी हो रही है, खासकर पेंशनधारकों और किसानों को.

Gopalganj News: विजयीपुर प्रखंड के मझवलिया बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बिजली संकट के कारण पिछले पांच दिनों से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हैं. ट्रांसफार्मर जल जाने और वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था नहीं होने से नकद जमा-निकासी, पासबुक अपडेट सहित सभी ऑनलाइन बैंकिंग कार्य ठप पड़े हैं. इसके कारण प्रतिदिन बैंक पहुंच रहे सैकड़ों ग्राहकों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा है.

नया ट्रांसफार्मर भी निकला खराब

शाखा प्रबंधक हिमांशु त्रिपाठी ने बताया कि हाल ही में बैंक शाखा को पुराने भवन से नए भवन में स्थानांतरित किया गया है. नए परिसर में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कंप्यूटर, सर्वर और अन्य बैंकिंग उपकरण संचालित नहीं हो पा रहे हैं. इससे बैंक की लगभग सभी सेवाएं प्रभावित हैं.

पेंशनधारकों, किसानों और लाभार्थियों को सबसे अधिक परेशानी

बैंकिंग सेवाएं बाधित होने से पेंशनधारकों, किसानों, छोटे व्यवसायियों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

जल्द लगाया जाएगा दूसरा ट्रांसफार्मर

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अमित कुमार ने बताया कि हाल ही में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी के कारण चालू नहीं हो सका. विभाग जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करेगा, जिससे बैंक की सेवाएं सामान्य हो सकेंगी.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gautam kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >