Gopalganj News : गोपालगंज के युवक को सीवान में तालीबानी सजा, एक हाथ की चारों उंगलियां काटी

Gopalganj News : गोपालगंज के एक युवक को गांजा चोरी करने के आरोप में सीवान के कसाई मुहल्ले में तालीबानी तरीके से सजा देते हुए आरोपितों ने उसके हाथ की चारों उंगलियां काट दी.

फुलवरिया (गोपालगंज). गोपालगंज के एक युवक को गांजा चोरी करने के आरोप में सीवान के कसाई मुहल्ले में तालीबानी तरीके से सजा देते हुए आरोपितों ने उसके हाथ की चारों उंगलियां काट दी. घटना 12 सितंबर की रात की बतायी जा रही है. पीड़ित युवक की पहचान गोपालगंज के फुलवरिया थाने के कोयलादेवा गांव निवासी सुबास गोश्वामी के रूप में की गयी है. सुबास ने बताया कि उसने कसाई मुहल्ले के चरखा बाबा के यहां से गांजा चुराया और उसे बाजार में बेच दिया था. चोरी के समय उसने वहां पर रुपये की गड्डी भी देखी थी, जिसके लालच में वह अगले दिन फिर वहां गया. उसी समय उसे पकड़ लिया गया और उसके हाथ को मांस काटने वाले ठेहा पर रखकर चार उंगलियों समेत कलाइ के कुछ हिस्से को काट दिया गया. घटना के बाद सुबास को बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से शुक्रवार को उसे घर भेज दिया गया. पीड़ित युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने से उनके पास इलाज के लिए भी पैसे की कमी है. पीड़ित परिवार ने एक वीडियो के माध्यम से सीवान पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है. उन्होंने प्रशासन और मानवाधिकार संगठनों से भी मदद की अपील की है. सीवान पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने पीड़ित के परिवार से संपर्क साधा है और मामले की जांच को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >