गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के कररिया मोड़ के समीप ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक दुलदुलिया पिपरा गांव के निवासी गौरी यादव का पुत्र मुकेश कुमार यादव है. बताया जाता है कि युवक बाइक से अपनी मौसी के घर जा रहा था. इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के कररिया मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
Gopalganj News : कररिया मोड़ पर ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में युवक हुआ घायल
गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के कररिया मोड़ के समीप ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Gopalganj News : कररिया मोड़ पर ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में युवक हुआ घायल