Gopalganj News : बहन के घर से लौट रहे भाई की सड़क दुर्घटना में गयी जान, मचा चीत्कार

Gopalganj News : बैकुंठपुर. अल्लेपुर गांव के समीप स्टेट हाइवे-90 पर मंगलवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृत युवक बसहां गांव के हीरा राम का बेटा संजीत कुमार राम था.

बैकुंठपुर. अल्लेपुर गांव के समीप स्टेट हाइवे-90 पर मंगलवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृत युवक बसहां गांव के हीरा राम का बेटा संजीत कुमार राम था.

मंगलवार को ही हैदराबाद से आया था संजीत

संजीत के बड़े भाई की शादी 20 मई को होने वाली थी, जिसे लेकर वह हैदराबाद से मंगलवार की सुबह ही घर आया था. संजीत हैदराबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था. संजीत बंगरा गांव स्थित अपनी बहन के घर से वापस लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद डाला. स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए संजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान संजीत की मौत हो गयी. युवक की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, पूरे परिवार में कोहराम मच गया. शादी की खुशियां गम में बदल गयीं. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

बसडीला में ट्रक और ठेला की टक्कर में चालक की मौत, मचा कोहराम

गोपालगंज. नगर थाने के बसडीला गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से ठेला चालक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की देर शाम की है. मृतक की पहचान गुड्डू सहनी के रूप में हुई, जो जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू विशुनपुर गांव निवासी सुखदेव सहनी के पुत्र थे. हादसे की खबर पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. देर रात में ही डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया. परिजनों के अनुसार गुड्डू ठेला लेकर अपने घर लौट रहा था, इसी बीच ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद नगर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >