गोपालगंज में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, छत पर करकट रखने के दौरान हुआ हादसा

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव में बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई. घर की छत पर करकट रखने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई.

Gopalganj News : (सुरेश कुमार राय) गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव में बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई. घर की छत पर करकट रखने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया.

मृतक की पहचान संदीप कुमार सिंह के रूप में हुई

मृतक की पहचान लामीचौर गांव निवासी संदीप कुमार सिंह के रूप में की गई है. हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई.

लोहे का पाइप बना हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार संदीप कुमार सिंह अपने घर पर करकट रखने का काम कर रहे थे. करकट को सहारा देने और कसने के लिए वे लोहे के पाइप का इस्तेमाल कर रहे थे. इसी दौरान पाइप अचानक घर के पास से गुजर रहे बिजली के चालू तार के संपर्क में आ गया.

करंट लगते ही जमीन पर गिर पड़ा युवक

बिजली का तार छूते ही लोहे के पाइप में तेज करंट दौड़ गया. करंट की चपेट में आते ही संदीप गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में संदीप को लेकर भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

गांव में पसरा मातम, परिजनों का बुरा हाल

युवक की असामयिक मौत से लामीचौर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं. गांव के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं.

also Read : गोपालगंज के जिला शिक्षा भवन परिसर में 9 दिनों बाद खत्म हुआ नियोजित शिक्षकों का अनशन, तीन प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >