गोपालगंज में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, जहर खिलाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Gopalganj news: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना इलाके के करवटीहीया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. करवतीया गाव के निवासी कमल मुसहर की 40 वर्षिय पत्नी विदंति देवी बताई गई है. परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की मौत जहर खिलाने से होने की आशंका जताई जा रही है. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Gopalganj news: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना इलाके के करवटीहीया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है.

करवतीया गाव के निवासी कमल मुसहर की 40 वर्षिय पत्नी विदंति देवी बताई गई है. परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की मौत जहर खिलाने से होने की आशंका जताई जा रही है. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

घटना पर पुलिस ने क्या बताया?

घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के पीछे घरेलू विवाद या अन्य कारण हो सकते हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

पुलिस ने घटना पर क्या बताया?

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.फिलहाल इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं.

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: नवादा में एडवांस भेज शूटिंग के बहाने बुलाया, फिर जंगल में घेरकर लूट लिया कैमरा, ड्रोन और मोबाइल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >