गोपालगंज: गंडक नदी नाव हादसे में एक किशोरी का शव बरामद

Gopalganj News : नाव पलटने से दर्दनाक हादसा, एक बच्ची का शव मिला

Gopalganj News (मनीष राज) : जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र में गंडक नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में डूबी तीन किशोरियों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश अब भी जारी है.यह घटना डुमरिया घाट के समीप शुक्रवार को हुई थी, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतका की पहचान टंडसपुर हरपुर टेंगराही गांव निवासी मजिस्टर कुमार राय की 7 वर्षीय बेटी अनन्या कुमारी के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

बताया जा रहा है कि डुमरिया पंचायत के टंडसपुर गांव की मुन्ना देवी अपने दो पोतों अभिमन्यु और अंकित, दो पोतियों रिया और कृति तथा रिया की मौसेरी बहन अनन्या के साथ नाव से गंडक नदी पार कर मूंग के खेत में जा रही थीं. नाव का संचालन नाविक सत्येंद्र यादव कर रहा था.इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई, जिससे नाव मझधार में अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में नाविक ने मुन्ना देवी और दोनों लड़कों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीनों किशोरियां गहरे पानी में डूब गईं.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी. महमदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से तलाशी अभियान शुरू कराया गया. काफी मशक्कत के बाद अनन्या का शव बरामद हुआ, जबकि रिया और कृति की तलाश जारी है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.

Also Read : अमृत 2.0 के तहत सीवान में पेयजल परियोजनाओं पर होगा बड़ा निवेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >