गोपालगंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार तीन युवक घायल

Gopalganj News: गोपालगंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार तीन युवक घायल, गोपालगंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है.

घटना धामा पकड़ मोड़ के पास की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार सभी युवक गोपालगंज शहर में मजदूरी का काम कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त कि सड़क पर जा गिरे युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घायलों की हुई पहचान

घायलों की पहचान ख्वाजेपुर निवासी अरुण कुमार (16 वर्ष), पिता खूनी महतो, सचिन कुमार (17 वर्ष), पिता अनूप लाल महतो तथा श्रीलाल (26 वर्ष), पिता रुहेल चौहान के रूप में की गई है.

सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार घायलों में दो युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चिकित्सकीय निगरानी में किया जा रहा है.

चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके. पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >