गोपालगंज की चनावे जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

Gopalganj news: गोपालगंज के चनावे मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मामले में मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी कराई जाएगी.

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के चनावे स्थित मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के बलरा गांव निवासी मोहम्मद नुरैन के पुत्र इरशाद आलम के रूप में हुई है.

2 जून को पासपोर्ट डुप्लीकेट मामले में भेजा गया था जेल

जानकारी के अनुसार, इरशाद आलम को बरौली पुलिस ने 2 जून को कथित पासपोर्ट डुप्लीकेट बनवाने के मामले में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में चनावे मंडल कारा भेजा गया था.

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक और आक्रोश फैल गया. उन्होंने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. परिजनों का कहना है कि घटना की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए.

मेडिकल बोर्ड की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम

सदर अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, विचाराधीन कैदी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में कराया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी, ताकि जांच पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के सभी सरकारी विद्यालयों में अचानक पहुंचेगी जांच टीम, पढ़ाई से लेकर स्मार्ट क्लास तक होगी पड़ताल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >