आंधी-पानी से पावर ग्रिड में खराबी, बिजली आपूर्ति ठप; जल्द बहाली का प्रयास

Gopalganj News: तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, कई स्थानों पर तारों में आया फाल्ट, मरम्मत कार्य में जुटी बिजली विभाग की टीम, उपभोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील

Gopalganj News: (राजेश कुमार पाण्डेय) अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. आंधी-पानी के चलते पावर ग्रिड में तकनीकी खराबी आने से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत विभाग कुचायकोट के जेई अजीत कुमार ने बताया कि खराब मौसम और तेज आंधी-पानी की वजह से पावर ग्रिड एवं तारों में तकनीकी फाल्ट आ गया है, जिसके कारण अस्थायी रूप से बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी है.

कई जगहों पर उलझे बिजली के तार

उन्होंने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार आपस में उलझ गए हैं. विभाग की तकनीकी टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है तथा युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है.

जेई ने कहा कि फाल्ट को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है और बहुत जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

सुरक्षित तरीके से बहाली का प्रयास

स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली बहाली का कार्य किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो और लोगों को सुरक्षित तरीके से बिजली सेवा उपलब्ध कराई जा सके.

Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >