‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम : मिथिलेश तिवारी

Gopalganj News : गोपालगंज: शिक्षा मंत्री ने छात्रों को प्रेरणादायी कार्यक्रमों से जुड़ने का संदेश दिया

Gopalganj News (नागेंद्र श्रीवास्तव) : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रविवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को सुना. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है. श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों, नवाचार करने वाले युवाओं तथा शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को देश के सामने लाते हैं. इससे लोगों को प्रेरणा और नई दिशा मिलती है.

जनसहभागिता और सकारात्मक सोच को मिल रही नई दिशा

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला जनसंवाद का एक प्रभावी मंच है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और जनसहभागिता की भावना को और अधिक सशक्त बनाते हैं. उन्होंने युवाओं, छात्रों और शिक्षकों से भी ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

Also Read : सीवान के गुठनी में ग्रामीणों ने मादक पदार्थ के साथ 5 आरोपितों को पकड़ा, पुलिस पर उठाए सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >