Gopalganj News : बरौली में स्कूल की दीवार और पेड़ गिरे, स्कूल बंद होने से टल गया बड़ा हादसा

बरौली. सोमवार की दोपहर इलाके में आयी तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचायी. मौसम के इस रौद्र रूप के कारण प्राथमिक कन्या विद्यालय भड़कुइयां के सरकारी स्कूल के एक पुराने भवन के कमरे की छत धंस गयी और दीवार तथा दीवार से सटे परिसर में खड़ा एक पीपल तथा जामुन का पेड़ धराशायी हो गया.

बरौली. सोमवार की दोपहर इलाके में आयी तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचायी. मौसम के इस रौद्र रूप के कारण प्राथमिक कन्या विद्यालय भड़कुइयां के सरकारी स्कूल के एक पुराने भवन के कमरे की छत धंस गयी और दीवार तथा दीवार से सटे परिसर में खड़ा एक पीपल तथा जामुन का पेड़ धराशायी हो गया. राहत की बात यह रही कि यह घटना उस समय हुई, जब स्कूल बंद हो चुका था तथा सारे बच्चे और शिक्षक अपने-अपने घरों को जा चुके थे. यदि यह हादसा स्कूल के समय होता, तो वहां मौजूद बच्चों और स्टाफ के लिए यह जानलेवा साबित हो सकता था. सुबह जब बच्चे और स्कूल की एचएम उर्मिला कुमारी वहां पहुंचे, तो स्कूल का खतरनाक मंजर देख सबके होश उड़ गये. दीवार का एक बड़ा हिस्सा ढह चुका था, छत धंस गयी थी तथा उसके साथ पेड़ भी गिर गये थे. आसपास के लोगों का कहना है कि आंधी इतनी तेज थी कि पल भर में सब कुछ तहस-नहस हो गया. स्कूल प्रशासन ने घटना की सूचना शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी है. एचएम ने फिलहाल मलबे को हटवाने का कार्य शुरू कर दिया है ताकि छात्रों को असुविधा न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay tiwari

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >