डुमरिया के पीएम श्री विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता परखने पहुंची टीम, विकास कार्यों की प्रगति का किया गया मूल्यांकन

Gopalganj News : पीएम श्री योजना के क्रियान्वयन की जांच, विद्यालय का हुआ विस्तृत निरीक्षण.

मांझा (गोपालगंज) से अखिल कुमार की रिपोर्ट
Gopalganj News : मांझा प्रखंड स्थित पीएम श्री डी.जी. उच्चत्तर माध्यमिक (+2) विद्यालय, डुमरिया का शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया. टीम ने विद्यालय में संचालित पीएम श्री योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं, योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान विद्यालय की आधारभूत संरचना, शैक्षणिक व्यवस्था तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण, भवनों की स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, स्मार्ट कक्षाओं, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की. साथ ही विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली शैक्षणिक किट, पुस्तकें एवं अन्य संसाधनों के वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई.

विद्यालय अभिलेखों की जांच, टीम ने दिए जरूरी सुझाव और दिशा-निर्देश

टीम के सदस्यों ने विद्यालय के अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए विभिन्न योजनाओं से संबंधित आंकड़े एकत्र किए तथा उनके अद्यतन एवं उन्नयन के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए. राज्य स्तरीय टीम ने विद्यालय प्रशासन से पीएम श्री योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. टीम ने कहा कि केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना का उद्देश्य विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है.

राज्य टीम ने कहा- विद्यार्थियों को मिले तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

इसके लिए विद्यालयों में बेहतर आधारभूत संरचना, नवाचार आधारित शिक्षण व्यवस्था और सुरक्षित वातावरण विकसित किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान टीम ने शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, परीक्षा परिणाम तथा नवाचार संबंधी पहलुओं पर भी चर्चा की. विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने टीम को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराते हुए विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी. टीम ने विद्यालय में संचालित कई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर बल दिया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहें.

Also Read : जेपीयू एडमिशन 2026: लोकप्रिय विषयों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा, विज्ञान और कला संकाय के विषयों में बढ़ी मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >