Gopalganj News : श्रीपुर पुलिस ने पांच ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को रविवार की देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी.

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को रविवार की देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में पुलिस ने अहिरौली गांव से एक युवक को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस अब गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर स्मैक कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. जानकारी के अनुसार श्रीपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों नशीले पदार्थों के कारोबार को लेकर पुलिस लगातार सतर्क है. इसी क्रम में रविवार की रात थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को सूचना मिली कि अहिरौली गांव में एक युवक स्मैक लेकर घूम रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्काल गांव में छापेमारी शुरू कर दी गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान युवक के पास रखे एक छोटे डिब्बे से करीब पांच ग्राम स्मैक बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान अहिरौली गांव निवासी रामाशीष यादव के पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक कहां से लायी गयी थी तथा इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >