Gopalganj News : राष्ट्रीय लोक अदालत को 10 को, गठित किये गये 15 न्यायिक पीठ

Gopalganj News : 10 मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

गोपालगंज. 10 मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस लोक अदालत में हर तरह के वाद का आपसी सुलह व समझौते के आधार पर निष्पादन किया जायेगा. लोक अदालत के लिए कुल 15 पीठों का गठन कर प्रत्येक पीठ को कार्य आवंटित कर दिया गया है. इसके लिए प्रत्येक पीठ में न्यायिक पदाधिकारी व पैनल अधिवक्ता को तैनात किया गया है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर कुल 15 पीठ गठित किये गये हैं.

सुलह व समझौते के आधार पर वादों का होगा निष्पादन

इन पीठों के माध्यम से हर तरह के मामलों का आपसी सुलह व समझौते के आधार पर वादों का निष्पादन किया जायेगा. गठित किये गये पीठ संख्या एक में प्रधान न्यायाधीश धीरेंद्र बहादुर सिंह को तैनात किया गया है. यहां एमएसीटी, परिवार न्यायालय, महिला हेल्पलाइन, सुलहनीय अपील वाद, सर्विस मैटर, उपभोक्ता फोरम के वाद तथा बीएसएनएल वाद आदि का निष्पादन किया जायेगा. इसी प्रकार, पीठ संख्या दो में एसीजेएम दस मृत्युंजय सिंह को तैनात किया गया है. यहां स्टेट बैंक, एडीबी, मनरेगा वाद, सेंट्रल बैंक, दोनों अनुमंडल से संबंधित वाद, खनन विभाग, सारण नहर प्रमंडल तथा भू-अर्जन वाद का निबटारा किया जायेगा. पीठ संख्या तीन में सब-जज 14 देवेंद्र प्रसाद को तैनात किया गया है. इस पीठ में ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं के अलावा यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक, बैंक ऑफ कॉमर्स तथा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के वाद का निष्पादन किया जायेगा.

हेल्प डेस्क का किया गया गठन

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान आम लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए हेल्प डेस्क का गठन किया गया है. हेल्प डेस्क पर लोगों को पीठ से संबंधित तमाम बातों की जानकारी मिल सकेगी. हेल्प डेस्क पर कर्मियों की तैनाती की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >