गोपालगंज में लूट कांड का मास्टरमाइंड ‘नट गैंग’ का लुटेरा गिरफ्तार, लूटी गई ज्वेलरी बरामद

Gopalganj News: गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना इलाके के जलालपुर गांव में हथियार के बल पर दो घरों में लूटकांड हुआ है. जिले का ‘नट गैंग’ का लुटेरा के साथ ,ज्वेलरी की दुकानदार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. सिधवलिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने माधोपुर में छापेमारी कर मुकेश नट को गिरफ्तार किया है. मुकेश नट के निशानदेही पर सीवान जिले में छापेमारी की गई है . लाइनर समेत बैंक के सदस्यों को अरेस्ट करने के लिए छापेमारी चल रही है.

Gopalganj News:( पवन अग्रवाल) गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना इलाके के जलालपुर गांव में हथियार के बल पर दो घरों में हुई लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है. जिले का ‘नट गैंग’ का लुटेरा के साथ ,ज्वेलरी की दुकानदार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस बल ने माधोपुर में छापेमारी कर मुकेश नट को गिरफ्तार किया. मुकेश नट के निशानदेही पर सीवान जिले में छापेमारी की गई है .

कांड के बारे में पुलिस ने क्या बताया?

जामो थाना इलाके के जानो बाजार में विजय ज्वेलर्स की दुकान पर छापेमारी की.जहां से लूटकांड के ज्वेलरी बरामद किए गए है. नट गैंग के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था. सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि कांड का मुख्य आरोपी मुकेश नट और विजय ज्वेलर्स के मालिक विजय कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.नट गैंग टीम में शामिल अन्य लुटेरों के विषय में जानकारी ली जा रही है. एसटीपीओ ने बताया कि लूट कांड को अंजाम देने वाले सभी सदस्यों की पूरी जानकारी पुलिस के हाथ लग चुकी है लाइनर समेत बैंक के सदस्यों को अरेस्ट करने के लिए छापेमारी चल रही है.

Also Read: शेखपुरा से 5 साल का बच्चा लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >