गोपालगंज में मुर्गी फार्म की आड़ में शराब का काला कारोबार, 30 लाख की विदेशी शराब बरामद

Gopalganj News: गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने मुर्गी फार्म पर छापेमारी कर 2006 लीटर विदेशी शराब बरामद की. मामले में पूर्व मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Gopalganj News: (मनीष राज) बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं. गोपालगंज उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थावे थाना क्षेत्र में मुर्गी फार्म की आड़ में संचालित शराब तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान करीब 30 लाख रुपये मूल्य की 2006 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. मामले में पूर्व मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि थावे थाना क्षेत्र के धतीवना चंवर स्थित एक मुर्गी फार्म में अवैध शराब का भंडारण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने देर रात छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान फार्म परिसर में बने निर्माणाधीन ढांचे और गोदामनुमा स्थानों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई.

2006 लीटर विदेशी शराब जब्त

छापेमारी में कुल 2006 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है. बरामद शराब को जब्त कर उत्पाद विभाग ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पूर्व मुखिया का बेटा समेत दो गिरफ्तार

मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. उनकी पहचान लछवार गांव निवासी अविनाश सिंह और महमदपुर थाना क्षेत्र के राजेंद्र सहनी के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अविनाश सिंह एक पूर्व मुखिया का पुत्र है, जिसके बाद मामला और चर्चा में आ गया है.

संगठित तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग

उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला संगठित शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का भी खुलासा हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >