Gopalganj News : जेडीयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का किया भव्य स्वागत

गोपालगंज. उचकागांव प्रखंड के आसनंद टोला में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हथुआ जदयू विधायक रामसेवक सिंह की पुत्री की शादी में बिहार प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं उमेश सिंह कुशवाहा सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए.

गोपालगंज. उचकागांव प्रखंड के आसनंद टोला में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हथुआ जदयू विधायक रामसेवक सिंह की पुत्री की शादी में बिहार प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं उमेश सिंह कुशवाहा सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए. इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन, जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया. कार्यक्रम में उमाशंकर शर्मा, धर्मराज सिंह, इबरा खान, मोहम्मद तौहीद, एजाज आलम, अरविंद पटेल, चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा, योगेंद्र राम, अमरेंद्र कुमार बारी, राम आशीष सिंह, बुलेट सिंह, मिथिलेश राय, डॉ राज किशोर सिंह पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >